Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

ब्लॉग बुलेटिन - भारत कोकिला से हिन्दी ब्लॉग कोकिला और विश्व रेडियो दिवस

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार। 

सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, सन 1879 ई. को हैदराबाद में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. अघोरनाथ चट्टोपाध्याय के यहाँ हुआ था। इनकी माता का नाम वरदासुन्दरी था। सरोजिनी जी बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की थी। 12 वर्ष की अवस्था में ही सरोजिनी ने मद्रास यूनिवर्सिटी से मैट्रिक उत्तीर्ण किया था। सन 1895 ई. में वह विदेश गई और लंदन के किंग्स कॉलेज व कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सरोजिनी जी ने 3 वर्ष तक शिक्षा प्राप्त की। श्रीमती सरोजिनी नायडू 1913 में पहली बार राजनीतिक मंच पर आई। 1918 ई. में सरोजिनी नायडू की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई। 1925 के कांग्रेस के 48वें अधिवेशन में कानपुर में वह प्रथम भारतीय महिला अध्यक्ष चुनी गई।1926 म वह दूसरी बार पुन : अध्यक्ष निर्वाचित हुई। गांधी जी की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में स्वतन्त्रता आन्दोलन की गतिविधियों को सक्रिय रूप में चलाया। 8 अगस्त, 1942 को वह गिरफ्तार कर ली गई तथा आगा खाँ महल में कारावास में अन्य प्रमुख नेताओं के साथ नज़रबन्द हुई। 1948 में वह उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल बनी। राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपनी प्रशासनिक योग्यता का अभूतपूर्व परिचय दिया। 2 मार्च, 1949 ई. को श्रीमती सरोजिनी नायडू जी का देहावसान हो गया। उन्हें भारत कोकिला की उपाधि से विभूषित किया गया।

आज सरोजिनी नायडू जी के 138वें जन्म दिवस पर पूरा हिंदी ब्लॉगजगत और हमारी ब्लॉग बुलेटिन टीम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है।   


आज हिन्दी ब्लॉगजगत की "कोकिला" आदरणीया रश्मि प्रभा जी का भी जन्मदिन है। लगभग दर्जन भर हिन्दी चिट्ठों को समृद्ध करने वाली हमारी कोकिला रश्मि जी ने अपनी उपस्थिति से हिन्दी ब्लॉग जगत को काफी मान प्रतिष्ठा दिलाई है। अपनी प्यारी - प्यारी कविताओं और अभिव्यक्ति से उन्होंने हम जैसे कई चिट्ठाकारों और पाठकों को बांधे रखा है। आप हमेशा ऐसे ही खिलखिलाते रहे और अपनी लेखनी से हमेशा हम सबको बांधे रखे। बस ईश्वर से हमारी यही कामना है। सादर।।


आज मैं अपनी, ब्लॉग बुलेटिन टीम और पूरे हिन्दी ब्लॉगजगत की तरफ से आदरणीय रश्मि प्रभा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाईयाँ और शुभकामनाएँ देता हूँ।   🎊 अभिनन्दन 🎉


विश्व रेडियो दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री जी के विचार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व रेडियो दिवस पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, "विश्व रेडियो दिवस की बधाई। मैं सभी रेडियो प्रेमी, रेडियो को सक्रिय और जीवंत बनाए रखने के लिए रेडियो में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं।"

उन्होंने कहा, "रेडियो बातचीत करने, सीखने और संवाद करने का सबसे अच्छा माध्यम है। मेरे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' ने मुझे देशभर के लोगों से जोड़ा। "उन्होंने अपने सभी रेडियो कार्यक्रमों का लिंक भी साझा किया। विश्व रेडियो दिवस हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है। यह मनोरंजन, सूचना और संचार के माध्यम के तौर पर रेडियो के महत्व को रेखांकित करता है।


अब चलते हैं आज की ब्लॉग बुलेटिन की ओर .... 















देखो भईया हमने तो बधाई दे दी, अब आपकी बारी है जल्दी - जल्दी अपने शुभकामनाएँ संदेश भेजिए। सादर। ... अभिनन्दन।

11 टिप्पणियाँ:

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

बहुत सुन्दर विषय बढ़िया बुलेटिन हर्षवर्धन। रेडियो सच में याद आता है आज ।

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

हाँ रश्मिप्रभा जी के जन्मदिन की उन्हे ढेरों शुभकामनाएं दुबारा यहाँ पर भी :)

चला बिहारी ब्लॉगर बनने ने कहा…

रश्मियाँ चिन्तन की, कविता की
सहज अभिव्यक्तियाँ जीवन के अनुभव की
किसी अवसाद के बादल से आखिर कब रुकी हैं
चीरकर बाधाओं को, जो अनवरत गढ़ती रही हो मार्ग अपना
अपने कन्धों पर लिए विश्वास दृढ़ उस लेखनी का
प्राप्त जिसको है वो शुभ वरदान माता शारदे का
और उसके पुत्र कविवर पंत का
प्रेरणा की रश्मियों से आपने जो पथ
किया है ज्योतिमय,
उस पर शुरू अब हो चला है काफिला
आज के दिन आप अनगिन भावनाओं की
सतत वाणी बनी हैं!
/
:) :) :) :) :)

जन्मदिन की दूँ बधाई आपको
या फिर बधाई दूँ
कि कल नानी बनी हैं!!

Happy Birthday Rashmi Prabha di!!

चला बिहारी ब्लॉगर बनने ने कहा…

रश्मियाँ चिन्तन की, कविता की
सहज अभिव्यक्तियाँ जीवन के अनुभव की
किसी अवसाद के बादल से आखिर कब रुकी हैं
चीरकर बाधाओं को, जो अनवरत गढ़ती रही हो मार्ग अपना
अपने कन्धों पर लिए विश्वास दृढ़ उस लेखनी का
प्राप्त जिसको है वो शुभ वरदान माता शारदे का
और उसके पुत्र कविवर पंत का
प्रेरणा की रश्मियों से आपने जो पथ
किया है ज्योतिमय,
उस पर शुरू अब हो चला है काफिला
आज के दिन आप अनगिन भावनाओं की
सतत वाणी बनी हैं!
/
:) :) :) :) :)

जन्मदिन की दूँ बधाई आपको
या फिर बधाई दूँ
कि कल नानी बनी हैं!!

Happy Birthday Rashmi Prabha di!!

बाल भवन जबलपुर ने कहा…

रश्मिप्रभा जी के जन्मदिन की शुभकामनाएं

रश्मि प्रभा... ने कहा…

इस मान की ख़ुशी से सराबोर हूँ ... सबका तहेदिल से शुक्रिया
सलिल भाई, दीदी का आशीर्वाद :)

विभा रानी श्रीवास्तव ने कहा…

रश्मिप्रभा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
मेरे भाव को मान देने के लिए आभार

कविता रावत ने कहा…

बहुत सुन्दर बुलेटिन प्रस्तुति ...
दी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

शिवम् मिश्रा ने कहा…

रश्मि दीदी को जन्मदिन की ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं |

शानदार बुलेटिन हर्ष |

डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा…

बढ़िया लिनक्स शामिल करने का आभार ... रश्मि जी ढेरों शुभकामनाएँ

Indranil Bhattacharjee ........."सैल" ने कहा…

रश्मि दीदी को जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार